بيلاروسيا · روسيا البيضاء · بيلاروس · بوروسيا · بِيلَارُوس
روسيا البيضاء أو بيلاروس دولة حبيسة في أوروبا الشرقية تحدها الدول التالية باتجاه الشرق روسيا إلى الجنوب وأوكرانيا إلغرب بولندا إلى الشمال ليتوانيا ولاتفيا.


白俄罗斯 · 白俄国 · 白俄国 · 白俄罗斯 · 白罗斯
白俄罗斯共和国(白俄罗斯语:Беларусь,转写:Biełaruś;IPA:[bʲɛlaˈrusʲ];俄语:Беларусь,IPA:[bʲɪlɐˈrusʲ])通称「白俄罗斯」或简称「白俄」,官方中文名称为「白罗斯」,是位于东欧的内陆国家,首都为明斯克。
Belarus · Belorussia · Byelorussia · Republic of Belarus · White Russia
A landlocked republic in eastern Europe; formerly a European soviet
More definitions
Biélorussie · Bélarus · Belarus · Russie blanche · Ruthénie blanche
La Biélorussie ou Bélarus est un pays d'Europe orientale sans accès à la mer, bordée par la Lettonie au nord, par la Russie au nord-est et à l'est, par l'Ukraine au sud, par la Pologne à l'ouest et par la Lituanie au nord-ouest.
More definitions
Weißrussland · Belarus · Belorussland · Belorußland · Weissrussland
Λευκορωσία · Δημοκρατία της Λευκορωσίας · Belarus · BLR · Μπελαρούς
Η Λευκορωσία, επίσημα Δημοκρατία της Λευκορωσίας είναι χώρα της Ανατολικής Ευρώπης με πρωτεύουσα το Μινσκ.
More definitions





בלארוס · בֵּלָארוּס · בֵּלָרוּס · ביילורוסיה · רוסיה הלבנה
בֵּלָארוּס או רוּסְיָה הַלְּבָנָה היא מדינה ללא מוצא לים הגובלת ברוסיה ממזרח, באוקראינה מדרום, בפולין ממערב ובליטא ולטביה מצפון.



बेलारूस · बेलारूस गणराज्य · बेलारुस
बेलारूस, आधिकारिक रिपब्लिक ऑफ़ बेलारूस, पूर्व ज्ञात रूसी नाम ब्येलोरसिया, पूर्वी यूरोप का स्थल-रुद्ध देश है। बेलारूस की सीमा उत्तर-पूर्व में रूस से, दक्षिण में यूक्रेन से, पश्चिम में पोलैण्ड और उत्तर-पश्चिम में लिथुआनिया एवं लातविया से लगती है। इसकी राजधानी और सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर मिन्स्क है। इसके 207,600 वर्ग किलोमीटर का 40% से अधिक भाग वन है। इसका सबसे प्रबल आर्थिक क्षेत्र सेवा उद्योग और विनिर्माण है। बीसवीं सदी तक, वर्तमान बेलारूस की भूमि को विभिन्न देशों ने अधिगृहित किया जिसमें प्रिन्सिपलिटी ऑफ़ पोलोतस्क, ग्रैंड डची ऑफ़ लिथुआनिया, पोलिश लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल और रूसी साम्राज्य शामिल हैं। == इतिहास == === प्राचीन === ईसा पूर्व ५००० से २००० के बीच इस इलाके में रैखिक मृद्भाण्ड संस्कृति के चिह्न मिलते हैं और युक्रेन और बेलारूस के हिस्सों में नीपर-डोनेट्स संस्कृति के अवशेष मिलते हैं। सिमेरियन और अन्य पशुचारक जातियाँ इस क्षेत्र में १००० ईसा पूर्व से ५०० ईसवी के मध्य भ्रमण करती थीं, स्लाव लोगों ने यहाँ अपने स्थाई निवास बना लिए थे और सीमांत क्षेत्रों में सीथियन लोग भ्रमण करते थे। एशियाई आक्रान्ता, जिनमें हूण और आवार शामिल थे, लगभग ४०० से ६०० ईसवी के मध्य इस इलाके पर आक्रमण किये किन्तु स्लाव लोगों को विस्थापित नहीं कर पाए।वर्तमान में जो क्षेत्र बेलारूस के नाम से जाना जाता है, तीसरी सदी में बाल्टिक जनजातियों द्वारा बसा हुआ था और पाँचवीं सदी के आसपास यह इलाका स्लाव लोगों द्वारा हस्तगत कर लिया गया। यह हस्तान्तरण कुछ हद तक बाल्ट लोगों में सैन्य समन्वय के अभाव के कारण हुआ लेकिन बाल्ट और स्लाविक संस्कृतियों के घुलमिल जाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। === मध्य युग में === आधुनिक समय के बेलारूस के नाम से जाना जाने वाला इलाका, नवीं सदी ईसवी में कीवयाई रूस का हिस्सा बना जो एक बड़े आकार का पूर्वी स्लाव राज्य था। प्रथम यारस्लाव के निधन के बाद यह साम्राज्य कई हिस्सों में टूट गया। कई सारे रूसी राज तेरहवीं सदी के मंगोल आक्रमणों के आघातों से बुरी तरह प्रभावित हुईं, लेकिन बेलारूस का यह क्षेत्र इनके समाघात से बचा रहा और अंत में लिथुआनियाई ड्यूकसत्ता का राज्यक्षेत्र बना। लिथुआनियाई ड्यूकसत्ता ने बेलारूसी क्षेत्र को १२५० में अपने राज्यक्षेत्र का हिस्सा बना लिया। इसके परिणामस्वरूप बेलारूसी भूभागों का आर्थिक, राजनीतिक और जातीय-सांस्कृतिक एकीकरण हुआ। ड्यूकसत्ता की छत्रछाया में मौजूद राजों में से नौ राज ऐसे थे जहाँ के निवासियों की बाद में बेलारूसी जाति के रूप में पहचान निर्मित हुई। इस दौरान ड्यूक ने कई लड़ाइयाँ लड़ीं जिनमें पोलैण्ड की ओर के इलाकों में त्यूतन योद्धाओं के साथ हुई लड़ाई महत्वपूर्ण है। पोलैण्ड राज्य और लिथुआनियाई ड्यूकसत्ता ने साथ मिलकर १४१० के ग्रन्वाल्ड के युद्ध में त्यूतन लोगों पर एक निर्णायक विजय हासिल की और इस प्रकार लिथुआनियाई ड्यूकसत्ता को पूर्वी यूरोप के उत्तरी पूर्वी सीमांत पर नियंत्रण स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई। १३८६ में दोनों राजसत्ताओं के बीच विवाह संबंध स्थापित हुए और इसके द्वारा स्थापित एकीकरण बाद में, १५६९ के पॉलिश-लिथुआनियाई कॉमनवेल्थ के रूप में परिणत हुआ। १६९६ में पोलिश भाषा ने आधिकारिक भाषा के रूप में बेलारूसी को विस्थापित कर दिया। तृतीय इवान के नेतृत्व में मस्कवा की ड्यूकसत्ता ने कीवयाई रूस पर आधिपत्य स्थापित करने के प्रयासों में १४८६ में आक्रमण शुरू किये, विशेष तौर पर इनका उद्देश्य बेलारूस, रूस और युक्रेन के इन हिस्सों पर विजय प्राप्त करना था। === रूसी साम्राज्य के अधीन === पोलैण्ड और लिथुआनिया के बीच की एकता १७९५ में भंग हो गयी और इसका विभाजन तीन हिस्सों में हो गया जिन्हें रूसी साम्राज्य, प्रशा और हैप्सबर्ग ऑस्ट्रिया ने अपने कब्जे में कर लिया। इस दौर में वह क्षेत्र जहाँ आज बेलारूस है, द्वितीय कैथरीन के शासन वाले रूसी साम्राज्य का हिस्सा बना और प्रथम विश्व युद्ध तक इसी का भाग रहा। प्रथम निकोलस के शासन काल में यहाँ रूसीकरण के भरपूर प्रयास हुए और बेलारूसी भाषा का प्रयोग पब्लिक स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया गया, बेलारूसी भाषा के प्रकाशनों के खिलाफ प्रचार अभियान चलाये गए। १८६३ में आर्थिक और सांस्कृतिक दबावों ने एक विद्रोह को जन्म दिया। इसके बाद रूसी सरकार ने बेलारूसी भाषा के लिए सिरिलिक का प्रयोग निर्धारित किया और रूसी सरकार के कामकाज में बेलारूसी भाषा में लिखित चीजों पर १९०५ तक प्रतिबंध जारी रहा। जर्मन साम्राज्य के आधिपत्य में, ब्रेस्त-लितोव्स्क की संधि के निर्धारण के दौरान, २५ मार्च १९१८ को बेलारूसी पीपल्स रिपब्लिक के रूप में बेलारूस ने अपनी पहली स्वतंत्रता की घोषणा की। इसके तुरंत बाद ही पोलैंड-सोवियत युद्ध शुरू हो गया और बेलारूस पोलैंड और सोवियत रूस के बीच बँट गया। === बेलारूसी सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक === बेलारूस का एक हिस्सा जो रूसी शासन के अधीन था, बेलारूसी सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक के रूप में १९१९ में अस्तित्व में आया। कुछ समय बाद इसका लिथुआनियाई-बेलारूसी सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक के साथ विलय हो गया। १९२१ में युद्ध की समाप्ति पर विवादित भूमि का बँटवारा पोलैंड और सोवियत संघ के बीच हो गया और १९२२ में बेलारूसी ऍसऍसआर, सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिकों के संघ का संस्थापक सदस्य बना। आधुनिक बेलारूस का पश्चिमी भूभाग पोलैंड का हिस्सा बना रहा। १९३९ में नाजी जर्मनी और सोवियत रूस ने पोलैंड पर आक्रमण किया और द्वितीय विश्व युद्ध की शुरूआत हुई। रीगा की संधि के बाद से दो दशकों तक जो भूभाग उत्तरी पूर्वी पोलैंड के रूप में था, बेलारूसी ऍसऍसआर द्वारा अधिग्रहीत कर लिया गया और पश्चिमी बेलारूस बना। नाजी जर्मनी ने जब १९४१ में सोवियत रूस पर आक्रमण किया, बेलारूसी ऍसऍसआर इससे सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह हिस्सा १९४४ तक नाजी जर्मनी के कब्जे में रहा और इस दौरान जर्मनी में २९० में से २०९ शहरों को तबाह किया, इसके ८५% उद्योगों को नष्ट किया और लगभग दस लाख भवन ध्वस्त किये। इस समयावधि में कुल मौतों की संख्या बीस से तीस लाख के बीच रही और बेलारूसी ऍसऍसआर की यहूदी जनसंख्या इस धक्के से कभी नहीं उबर पायी। युद्ध के बाद बेलारूस उन ५१ सदस्यों में से था जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर दस्तख़त किये। युद्धोपरान्त पुनर्निर्माण में काफी तेजी से काम हुआ और बेलारूसी ऍसऍसआर और पोलैंड के बीच सीमा रेखा पुनः निर्धारित हुई जिसे कर्जन रेखा के नाम से जाना जाता है। स्टालिन ने बेलारूसी ऍसऍसआर को पश्चिमी प्रभावों से मुक्त कराने के लिए सोवियतीकरण की शुरूआत की जिसमें सोवियत रूस के विविध हिस्सों से लोगों को इस इलाके में उच्च और महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया और बेलारूसी भाषा के इस्तेमाल को सीमित करने का प्रयास किया गया। परवर्ती, निकिता ख्रुश्चेव ने यह नीति ज़ारी रखी। चर्नोबिल पावर प्लांट के परमाणु रिसाव से बेलारूसी ऍसऍसआर भी प्रभावित हुआ। === स्वतन्त्रता === मार्च १९९० में, सोवियत संघ की सभी इकाइयों के सर्वोच्च विधायी निकाय, सुप्रीम सोवियत, के चुनाव संपन्न हुए। हालाँकि इन चुनावों में बेलारूसी ऍसऍसआर की स्वतन्त्रता का समर्थक दल, बेलारूसी पॉपुलर फ्रंट मात्र १०% सीटें ही जीत पाया, जनता अपने प्रतिनिधियों के चयन से सन्तुष्ट थी। बेलारूस ने २२ जुलाई १९९० को अपनी आज़ादी की घोषणा एक घोषणापत्र द्वारा बेलारूसी सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक के रूप में की। कम्युनिस्ट पार्टी के सहयोग से, २५ अगस्त १९९१ को, देश का नाम बदल कर बेलारूस गणतन्त्र किया गया। स्तानिस्लाव शुश्केविच, बेलारूसी सर्वोच्च सोवियत के अध्यक्ष, ने रूस के बोरिस येल्तसिन और युक्रेन के लियोनिड क्रॉवचुक से ८ दिसंबर १९९१ को मुलाक़ात की और औपचारिक रूप से सोवियत संघ के विघटन और स्वतन्त्र राज्यों के कॉमनवेल्थ के निर्माण की घोषणा हुई। मार्च १९९४ में, बेलारूसी संविधान अंगीकृत किया गया और इसके तहत प्रधानमन्त्री के कार्य बेलारूस के राष्ट्रपति को हस्तान्तरित कर दिए गए। === स्वतंत्रता के बाद === आजादी के बाद दो राउंड में हुये चुनावों में एक कम प्रसिद्ध व्यक्ति अलेक्जेंडर लुकाशेन्कोव राष्ट्रीय स्तर पर उभरे। उन्होंने पहले राउंड में ४५% और दूसरे राउंड में ८०% मत हासिल किये और व्याचेस्लाव केबिच को पराजित किया जिन्हें १४% मत हासिल हुए थे। लुकाशेन्कोव बाद में २००१, २००६, २०१० और २०१५ में इस पद के लिए चुने गए और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। पश्चिमी सरकारों, एमनेस्टी इंटर्नेशनल, और ह्यूमन राइट्स वाच जैसी संस्थाओं ने इनके अधिकारवादी शासन की शैली की समय-समय पर आलोचनायें की हैं। == भूगोल और जलवायु == बेलारूस की अवस्थिति ५१° और ५७° उत्तर अक्षांशों एवं २३° तथा ३३° पूर्वी देशान्तरों के मध्य है। उत्तर दक्षिण विस्तार 560 कि॰मी॰ और पूर्व-पश्चिम विस्तार 650 कि॰मी॰ है। यह एक स्थलरुद्ध देश है और इसके समतल भूभाग पर विशाल आकार के दलदली क्षेत्र पाए जाते हैं। देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग ४०% हिस्सा वनों से आच्छादित है। बेलारूस में कई नदियाँ और लगभग ११,००० झीलें मौजूद हैं। तीन प्रमुख नदियाँ, नेमन, प्रिप्यात और नीपर, इस देश से होकर बहती हैं। नेमन नदी पश्चिम की ओर बहती है और बाल्टिक सागर के भाग क्यूरोनियन लैगून में गिरती है, जबकि प्रिप्यात नदी पूर्व दिशा में बहती है और नीपर में मिल जाती है। नीपर नदी दक्षिण की ओर बहते हुए काला सागर में गिरती है। बेलारूस में सर्वोच्च बिंदु ज़रज़िन्सकी हारा नामक पहाड़ी का शिखर है जो राजधानी मिन्स्क के पश्चिम में है। सबसे निम्नतम ऊँचाई का बिंदु नेमन नदी तट है, जहाँ यह बेलारूस से लिथुआनिया में प्रवेश करती है। बेलारूस की औसत ऊंचाई समुद्र तल से १६० मीटर है। बेलारूस की जलवायु की विशेषता गर्मियों में हलकी ठंड और सर्द जाड़े की ऋतु है। जनवरी का न्यूनतम तापमान दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में −4 °से.









Bielorussia · Rutenia Bianca · Ruthenia Bianca · Repubblica di Bielorussia · Belarus














ベラルーシ · ベロルシア · ベラルーシ共和国 · Belarus · ベロルシア共和国
ベラルーシ共和国 Рэспу́бліка Белару́сь(ベラルーシ語)Республика Беларусь(ロシア語) 国の標語:なし 国歌:我等、ベラルーシ人 ベラルーシ共和国(ベラルーシきょうわこく、ベラルーシ語: Рэспу́бліка Белару́сь、ロシア語: Республика Беларусь)、通称ベラルーシは、東ヨーロッパに位置する共和制国家。
Белоруссия · Республика Беларусь · Белая Русь · Беларусь · РБ
Bielorrusia · Belarús · Rusia blanca · Belarus · Republica de Belarus
Bielorrusia[7], oficialmente República de Belarús, es un país soberano, sin litoral, de Europa Oriental que, hasta 1991, formó parte de la Unión de Repúblicas Socialistas Soviéticas.