علم الطيور · عَلِم الطُيُور · عَلِمَ الطَائِر · Ornithology · عالم طيور
علم الطيور وهي من اليونانية اورنثولوجيا, تعني اورنث: طيور و لوكوس :علم و هي فرع من علم الحيوان يتناول دراسة الطيور.
鸟类学 · 鸟类学 · 鸟类学家
鸟类学(英语:Ornithology,源自希腊文ορνισ与λόγος,意指「鸟类知识」)是动物学中一个研究鸟类的分支学门。
ornithology · Bird watching towers · Birdlore · Classification of birds · History of ornithology
ornithologie · Histoire de l'ornithologie francaise · Histoire de l'ornithologie française · Ornithologique · Ornithologiste
Ornithologie · Vogelkunde · Avifaunist · Avifaunistik · Ornithologe
Die Ornithologie oder Vogelkunde ist jener Zweig der Zoologie, der sich mit den Vögeln befasst, die mit rund zehntausend Arten eine der artenreichsten Klassen der Wirbeltiere bilden.
ορνιθολογία
אורניתולוגיה · אוֹרְנִיתוֹלוֹגְיָה · אורניתולוג
पक्षीविज्ञान · पक्षिविज्ञान
पक्षीविज्ञान जीवविज्ञान की एक शाखा है। इसके अंतर्गत पक्षियों की बाह्य और अंतररचना का वर्णन, उनका वर्गीकरण, विस्तार एवं विकास, उनकी दिनचर्या और मानव के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आर्थिक उपयोगिता इत्यादि से संबंधित विषय आते हैं। पक्षियों की दिनचर्या के अंतर्गत उनके आहार-विहार, प्रव्रजन, या एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरण, अनुरंजन, नीड़ निर्माण, मैथुन, प्रजनन, संतान का लालन पालन इत्यादि का वर्णन आता है। आधुनिक फोटोग्राफी द्वारा पक्षियों की दिनचर्याओं के अध्ययन में बड़ी सहायता मिली है। पक्षियों की बोली के फोनोग्राफ रेकार्ड भी अब तैयार कर लिए गए हैं। == इतिहास == पक्षीविज्ञान का प्रारंभ बहुत ही प्राचीन है। अरस्तू के लेखों मे पक्षी संबंधी अनेक सही वैज्ञानिक अवलोकनों का उल्लेख पाया जाता है। किंतु विज्ञान की एक शाखा के रूप में पक्षीविज्ञान की मान्यता अपेक्षया आधुनिक है। घरेलू चिड़ियों की आकर्षक सुंदरता, आर्थिक उपयोगिता और चिड़ियों के शिकार द्वारा मनुष्य का मनोरजंन इत्यादि अनके कारणों से, अन्य प्राणियों की अपेक्षा, पक्षी वर्ग भली भाँति विख्यात है और व्यावसायिक तथा शौकिया दोनों ही प्रकार के वैज्ञानिकों के लिए आकर्षण का विषय रहा है। पक्षियों के विषय में अनेक वैज्ञानिक खोजें की गई और नवीन ज्ञान प्राप्त हुए हैं, जिनका समावेश पक्षी संबंधी अनेक नवीन पुस्तिकाओं में किया गया है। यद्यपि ये पुस्तिकाएँ पूर्णत: वैज्ञानिक नहीं हैं, फिर भी इनसे अनेक वैज्ञानिक वृत्तांत उपलब्ध होते हैं। यही कारण है कि पृथ्वी के उन खंडों में भी, जो अधिक बीहड़ जंगल हैं और जिनकी भली भाँति छानबीन नहीं हुई हैं, बहुत कम नई जाति के पक्षियों का पता लग पाया है, क्योंकि उन स्थानों के भी अधिकांश पक्षियों के विषय में बहुत पहले ही अधिक खोज और जानकारी हो चुकी है। किंतु यही के रूप में प्राप्त होनेवाले पक्षियों के विषय में नहीं क्योंकि पक्षियों के जीवाश्म के विषय में सम समय आश्चर्यजनक खोजें हुई हैं और अभी बहुत अधिक खोज की जाती है। चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत ने पक्षीविज्ञान तथा जीवविज्ञान की अन्य शाखाओं में बहुत ही क्रांति पैदा की है। जिन दिनों प्राणिविज्ञान के अन्य वर्गों के विशेषज्ञ नई जाति के वर्णन में व्यस्त रहे, पक्षीविज्ञानवेत्ता पक्षियों की जाति के सूक्ष्म अंतरों का पता लगाने में और इस बात की खोज में लगे थे कि प्रकृति में नई जाति के जीवों का अभ्युदय कैसे होता है। पक्षियों के अध्ययन से आजकल इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि प्राणियों की नई जाति की उत्पत्ति उनके भौगोलिक अलगाव द्वारा होती है और यही कारण है कि सब प्राणियों के वैज्ञानिक नामकरण के तृतीय खंड में भौगोलिक स्थान का समावेश हो गया है। जीवों के वैज्ञानिक नामकरण से, जिससे किसी भी देश और भाषा के वैज्ञानिक प्राणियों तथा पक्षियों की जाति को पहचान सकें, जीवविज्ञान में बहुत बड़ी प्रगति हुई है। जीवों के वैज्ञानिक नामकरण की पद्धति स्वीडेन निवासी कैरोलस लीनियस के ग्रंथ "सिस्टेमा नैचुरी" के दशम संस्करण से अपनाई गई हैं। इस पद्धति के अनुसार किसी प्राणी के नाम के दो या तीन खंड होते हैं। नाम का प्रथम खंड उसके वंश को बताता है, दूसरा खंड उसकी जाति को और तीसरा खंड उसकी उपजाति को, जो भौगोलिक क्षेत्र अथवा उसकी अन्य विशेषता पर आधारित होती है। उदाहरणार्थ साधारण भारतीय घरेलू कौए का वैज्ञानिक नाम सामान्य भस्मच्छवि काक और दक्षिण भारतीय कौए का नाम दक्षिण कृष्ण काक और भारतीय जंगली कौए का नाम सामान्य कृष्ण काक है। पक्षीविज्ञानवेत्ताओं ने नामकरण की इस पद्धति को 1910 ई.