كوفي أنان · Kofi Annan · كوفي أتا أنان · كوفي أتا عنان · كوفي انان
كوفي أتا أنان كان دبلوماسيا غانيا شغل منصب الأمين العام السابع للأمم المتحدة من يناير 1997 إلى ديسمبر 2006.
科菲·安南 · 科菲·安南 · Kofi Annan · Kofi Atta Annan · 安南
科菲・阿塔・安南(英语:Kofi Atta Annan,1938年4月8日-2018年8月18日),是加纳库马西人,曾任联合国第七任秘书长,并于2001年被授予诺贝尔和平奖。











Kofi Annan · Nana Maria Annan · Ama Annan · Annan · Annan, Kofi
Kofi Atta Annan was a Ghanaian diplomat who served as the seventh Secretary-General of the United Nations from January 1997 to December 2006.
Kofi Annan · Kofi Atta Annan
Kofi Annan, né le 8 avril 1938 à Kumasi au Ghana, fut le septième secrétaire général des Nations unies et le premier à sortir des rangs du personnel de l'organisation.


Kofi Annan · Kofi A. Annan · Kofi Atta Annan
Kofi Atta Annan war ein ghanaischer Diplomat und von 1997 bis 2006 der siebte Generalsekretär der Vereinten Nationen.









Κόφι Ανάν · Kofi annan
Ο Κόφι Ανάν ήταν διπλωμάτης από την Γκάνα ο οποίος υπηρέτησε ως ο έβδομος γενικός γραμματέας του Ο.Η.Ε. από τον Ιανουάριο του 1997 μέχρι τον Δεκέμβριο του 2006.







קופי אנאן · Kofi annan · קופי אנן · קופי ענאן · קופי ענן
קוֹפִי אַטָה אַנָאן היה דיפלומט ומדינאי גאנאי, שכיהן כמזכיר הכללי של האומות המאוחדות מ-1 בינואר 1997 עד 31 בדצמבר 2006.
कोफ़ी अन्नान · Kofi annan · कोफी अन्नान
कोफ़ी अन्नान एक घानाई कूटनीतिज्ञ हैं। वे 1962 से 1974 तक और 1974 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत रहे। वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया। लंबी बीमारी के चलते अन्नान का 18 अगस्त 2018 को निधन हो गया। == प्रारंभिक जीवन और शिक्षा == कोफ़ी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल 1938 को गोल्ड कोस्ट के कुमसी नामक शहर में हुआ। 1954 से 1957 तक कोफ़ी अन्नान ने मफिन्तिस्म स्कूल में शिक्षा ली। अन्नान 1957 में फ़ोर्ड फ़ाउन्डेशन की दी छात्रावृत्ति पर अमेरिका गए। वहाँ 1958 से 1961 तक उन्होंने मिनेसोटा राज्य के सन्त पौल शहर में मैकैलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और 1961 में उन्हें स्नातक की डिग्री मिली। 1961 में अन्नान ने "अंतरराष्ट्रीय संबंध" में जिनेवा के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज़ से डी॰ई॰ए की डिग्री की। उन्होंने 1971 से जून 1972 में ऐल्फ़्रॅड स्लोअन फ़ॅलो के तौर पर एम॰आई॰टी से मैनेजमेंट में एम॰एस की डिग्री प्राप्त की। अन्नान अंग्रेजी, फ्रेंच, क्रू, अकान की अन्य बोलियों और अन्य अफ़्रीकी भाषाओं में धाराप्रवाह है। == प्रारंभिक कैरियर == 1962 में कोफ़ी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए एक बजट अधिकारी के रूप में काम शुरू कर दिया। वे विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ 1965 तक रहे। 1965 से 1972 तक उन्होंने इथियोपिया की राजधानी अद्दीस अबाबा में संयुक्त राष्ट्र की इकॉनोमिक कमिशन फ़ॉर ऐफ़्रिका के लिये काम किया। वो अगस्त 1972 से मई 1974 तक जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के लिये प्रशासनिक प्रबंधन अधिकारी के तौर पर रहे। 1973 की अरब-इज़राइली जंग के बाद मई 1974 से नवंबर 1974 तक वो मिस्र में शांति अभियान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कार्यरत असैनिक कर्मचारियों के मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। उसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र छोड़ दिया और घाना लौट गए। 1974 से 1976 तक वह घाना में पर्यटन के निदेशक के रूप में रहे।1976 में वे संयुक्त राष्ट्र में कार्य करने हेतु जिनेवा लौट गए। 1980 में वे संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायोग के उप-निदेशक नियुक्त हुए। 1984 में वह संयुक्त राष्ट्र के बजट विभाग के अध्यक्ष के रूप में न्यू यॉर्क वापिस आए। 1987 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के मानव संसाधन विभाग और 1990 में बजट एवं योजना विभाग का सहायक महासचिव नियुक्त किया गया। मार्च 1992 से फ़रवरी 1993 तक वे शांति अभियानों के सहायक महासचिव रहे। मार्च 1993 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया और वे दिसम्बर 1996 तक इस पद पर कार्यरत रहे। == संयुक्त राष्ट्र महासचिव == अन्नान 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। 2001 में उन्हें और संयुक्त राष्ट्र को नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया। === नियुक्ति === 13 दिसम्बर 1996 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अन्नान की सिफ़ारिश की ताकि वह पूर्व महासचिव डॉ॰ बोत्रुस बोत्रुस घली की जगह ले सकें। डॉ॰ घली के दूसरे कार्यकाल को अमेरिका के वीटो का सामना करना पड़ा था। चार दिन बाद महासभा के चुनाव से उन्होंने अपना पहला कार्यकाल 1 जनवरी 1997 से प्रारंभ किया। === कार्य === उन्होंने 1997 में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में सामंजस्य बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र विकास समूह की स्थापना की। उनके कार्यकाल में सन् 2000 में संयुक्त राष्ट्र ने सहस्राब्दी विकास लक्ष्य अपनाए, जिसके तहत 2015 तक विश्व में गरीबी को आधा करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में प्रशासनिक एवं वित्तीय सुधार किये जिसमें सचिवालय का बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन भी शामिल था। == व्यक्तिगत जीवन == उनका विवाह तिती से हुआ था और उनकी बेटी आमा का जन्म नवंबर 1969 में नाइजीरिया के लागोस शहर में हुआ। जुलाई 1973 में उनके पुत्र कोजो का जन्म हुआ। == सन्दर्भ == == टीका == जेम्स हैस्किन्स, जिम हैस्किन्स.



















Kofi Annan · Kofi Atta Annan
Kofi Atta Annan è stato un diplomatico e alto ufficiale delle Nazioni Unite ghanese.












コフィー・アナン · Kofi annan · コフィ・アッタ・アナン · コフィ・アナン













Аннан, Кофи · Kofi annan · Кофи Аннан · Анан, Кофи · Анан Кофи



Kofi Annan · Kofi A. Annan · Kofi Atta Annan
Kofi Atta Annan [1] fue un economista ghanés, secretario general de las Naciones Unidas entre enero de 1997 y diciembre de 2006.

